Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी-अल्बनीज ने G20 में रक्षा और व्यापार पर की बातचीत

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जोहानिसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में G20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार एवं निवेश और लोगों से लोगों के संबंध सहित कई क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में प्रगति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी को पांच साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “इन वर्षों में हमारे सहयोग से कई परिवर्तनकारी परिणाम देखने को मिले हैं और हमारी साझेदारी और मजबूत हुई है। आज की बातचीत में विशेष रूप से रक्षा, परमाणु ऊर्जा और व्यापार पर जोर दिया गया। इसके अलावा शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई।”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले और सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिनमें कई भारतीय नागरिक मारे गए थे। उन्होंने कहा, “हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं और आर्थिक तथा रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ किया जा सकता है।”

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के गहरे सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि पिछले पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग बढ़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...

फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके कथित...

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, दंपती और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धुनेला और लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बस के पिछले हिस्से...

पलवल के 14 गांवों में कैंसर के 122 सक्रिय मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा

Summer express, पलवल। जिले में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अभियान के तहत अब तक जिन 14 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई है, वहां कैंसर के 122...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.