Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में शुरू होगा सबसे लंबा शीतकालीन सत्र, सरकार–विपक्ष आमने-सामने करने को तैयार

Shimla, 24  November-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला स्थित तपोवन में आरंभ होने जा रहा है। आगामी दस दिनों तक राज्य सरकार और प्रशासन धर्मशाला में डेरा डाले रहेगा। सत्र की तैयारियों के लिए कुछ प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को ही धर्मशाला पहुंच चुके हैं, जबकि शेष अधिकारी मंगलवार दोपहर तक पहुंचेंगे।

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस और भाजपा विधायक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी, जबकि भाजपा विधायक दल की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। प्रदेश की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक की पूरी संभावना है।विपक्ष कानून-व्यवस्था, चुनावी वादों, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार संकट, आपदा प्रबंधन, सड़कों की खराब हालत, नशा तस्करी तथा कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दूसरी ओर सरकार अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को सदन में मजबूती से रखने और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीति के साथ उतरने वाली है।

26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाला यह शीतकालीन सत्र अब तक का सबसे बड़ा होगा, जिसमें कुल आठ बैठकें निर्धारित की गई हैं। सत्र समाप्त होते ही 11 दिसंबर को सुक्खू सरकार अपने तीन वर्ष पूरे होने पर जिला मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएगी।इसी बीच, विभिन्न संगठन और कर्मचारी संघ भी सत्र के दौरान अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। 28 दिसंबर को पेंशनधारक अपने मुद्दों को लेकर धर्मशाला में प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त कई प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.