Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वालामुखी राख दिल्ली पहुंची, एयरलाइंस ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोकीं

नई दिल्ली। इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। विस्फोट के बाद उठी भारी मात्रा में राख मध्य पूर्व के कई हिस्सों में फैल गई, जिससे मस्कट फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन से गुजरने वाले हवाई मार्ग पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। इसके चलते KLM रॉयल डच एयरलाइंस ने अपनी दिल्ली–एम्स्टर्डम उड़ान को रद्द कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 10,000 वर्षों बाद सक्रिय हुए इस ज्वालामुखी ने विशाल राख का गुबार वातावरण में छोड़ दिया, जो पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए उत्तरी भारत तक पहुंच गया। टूलूज़ वोल्केनिक ऐश एडवाइजरी सेंटर (VAAC) ने पुष्टि की है कि राख का बादल दिल्ली–NCR के ऊपर पहुंच चुका है। इसके बाद DGCA ने सभी एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी की है।

कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

राख के प्रभाव के कारण अकासा एयर ने 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने भी प्रभावित मार्गों पर कई उड़ानें रद्द की हैं।

इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा— राख के बादल भारत के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, राख के दिल्ली–NCR तक पहुंचने से हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है।

DGCA की कड़ी एडवाइजरी

DGCA ने एयरलाइंस को निम्न निर्देश दिए हैं—

  • ज्वालामुखीय राख से संबंधित ऑपरेशनल मैनुअल की ताज़ा समीक्षा करें
  • कॉकपिट और केबिन क्रू को त्वरित दिशानिर्देश जारी करें
  • फ्लाइट प्लानिंग और रूटिंग को नवीनतम एडवाइजरी के अनुसार समायोजित करें
  • सैटेलाइट डेटा, VAAC बुलेटिन और राख की मूवमेंट की निरंतर मॉनिटरिंग करें

एयरपोर्ट को निर्देश दिया गया है कि राख का पता लगते ही रनवे, टैक्सीवे और एप्रन की जाँच करें और आवश्यक होने पर संचालन रोक दें।

यात्रियों के लिए सलाह

स्पाइसजेट और अकासा एयर ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट स्टेटस पर नजर रखने की सलाह दी है। एयरलाइंस ने कहा है कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और सुरक्षा मानकों के अनुसार उड़ानों का संचालन तय किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.