चंडीगढ़। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाने और प्रतिभाओं को पहचान देने के उद्देश्य से हरियाणा शिक्षा विभाग पहली बार राज्यस्तरीय गणित ओलंपियाड आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभाग ने प्रदेश के 119 ब्लॉकों में कुल 595 गणित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया है।
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अब अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को ओलंपियाड के प्रारंभिक चरण के लिए तैयार करेंगे। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल-स्तरीय परीक्षा से होगी, जिसके बाद चयनित विद्यार्थी ब्लॉक, जिला और अंत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
शिक्षा विभाग का कहना है कि यह पहल विद्यार्थियों में गणितीय दक्षता, तार्किक क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को मजबूत करेगी। साथ ही, यह उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करेगी।