Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPMC के नए उपाध्यक्ष बने सुरेंद्र शर्मा, कहा.. ग्रामीण रोजगार बढ़ाना होगी प्राथमिकता

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को शिमला में विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने निगम को नई ऊँचाइयों तक ले जाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुरेंद्र शर्मा ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि HPMC राज्य के बागवानों और किसानों की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए निगम को अधिक प्रभावी और किसान-हितैषी बनाना उनकी जिम्मेदारी है। शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए HPMC स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के साथ मिलकर नए रोजगार अवसर बनाएगा।उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन की बेहतर व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बागवानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य समय पर मिले। ग्रामीण युवाओं के लिए फल प्रसंस्करण, पैकेजिंग और कोल्ड चेन नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वे शीघ्र ही HPMC के अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम के चल रहे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना—जैसे कि नए प्रसंस्करण प्लांट, मार्केटिंग नेटवर्क का विस्तार और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बढ़ावा—पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि HPMC की साख को और मजबूत करते हुए राज्य के किसानों को अधिक लाभ पहुंचाना ही उनका मूल उद्देश्य रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.