Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव पर सियासी टकराव: CM सुक्खू ने आपदा प्रबंधन एक्ट को बताया देरी का कारण, विपक्ष का वाकआउट

Dharamshala, 27 November-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को पंचायत चुनावों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों में देरी प्राकृतिक आपदा और प्रदेश में लागू आपदा प्रबंधन एक्ट के चलते हो रही है। वहीं, विपक्ष लगातार सरकार पर चुनाव प्रक्रिया को टालने का आरोप लगाता रहा।

‘आपदा प्रबंधन एक्ट लागू, चुनाव करवाना संभव नहीं’ — CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा कि राज्य इस समय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत काम कर रहा है, इसलिए चुनाव तत्काल करवाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “जैसे ही आपदा प्रबंधन एक्ट हटेगा, चुनाव करवा दिए जाएंगे। इस एक्ट के रहते राज्य निर्वाचन आयोग कोई निर्देश जारी नहीं कर सकता।”उन्होंने यह भी बताया कि जून में पंचायतों के पुनर्गठन और वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई थी और इसमें सरकार द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया।

2023 से बड़ी थी 2025 की आपदा

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने इतनी बड़ी आपदा की कल्पना नहीं की थी। मणिमहेश यात्रा से लेकर कुल्लू, इंदौरा और फतेहपुर तक कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री नौ दिन भरमौर में राहत कार्यों में जुटे रहे और सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार ने तेजी से कार्रवाई की।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नई पंचायतों का गठन बाकी है और नालागढ़ में कई पंचायतों में जनसंख्या नौ हजार से अधिक है, जिनका पुनर्गठन आवश्यक है। उन्होंने जनवरी तक चुनाव करवाने की संभावना जताई। मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

आयोग पूरी तरह तैयार— राज्य निर्वाचन आयुक्त

मुख्यमंत्री के बयान के ठीक विपरीत, राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बुधवार को कहा था कि आयोग पंचायत चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन सहयोग करें तो 31 जनवरी से पहले मतदान संभव है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आचार संहिता की धारा 12.1 को हटाया नहीं जाएगा।पंचायत चुनावों को लेकर सरकार और आयोग के बयान अलग-अलग दिशा में इशारा कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक गर्मी और बढ़ गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.