Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस में नए नेतृत्व की तैयारी—शिमला जिला अध्यक्ष के लिए संजना जाटव करेंगी कार्यकर्ताओं से संवाद

Shimla, Sanju-:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब हिमाचल प्रदेश में संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए शिमला जिला की पर्यवेक्षक और सांसद संजना जाटव सोमवार को शिमला पहुंचीं। उनके आगमन के साथ ही जिला स्तर पर संगठन को नए स्वरूप देने की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

संजना जाटव आगामी सात दिनों तक शिमला जिले में रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और हर स्तर के प्रतिनिधियों से विस्तृत बातचीत करेंगी। उनका उद्देश्य जिला अध्यक्ष के चयन के लिए एक सर्वसम्मत पैनल तैयार करना है, जिसे बाद में कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विज़न के अनुरूप पूरे देश में संगठन को मजबूत बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कई राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष में कार्य प्रगति पर है। हिमाचल प्रदेश में भी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि शिमला जिले में संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत आज से हो गई है। उनके अनुसार, नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए वे उन सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी जिन्होंने लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय योगदान दिया है। जाटव ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस एक संगठनात्मक रूप से मजबूत ढांचे को तैयार करना चाहती है, इसलिए निर्णय प्रक्रिया में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी।

संजना जाटव  ने यह भी संकेत दिया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले नेताओं की दावेदारी पर विचार करते समय जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की राय निर्णायक भूमिका निभाएगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि संगठन में विश्वास और सक्रियता भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस दिशा में एक ऐसे अध्यक्ष का चयन चाहता है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर जिलास्तर पर पार्टी को सशक्त बना सके और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.