Facebook-f Youtube X-twitter

राजसमंद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पिकअप से भारी विस्फोटक बरामद

राजस्थान  | राजस्थान के राजसमंद जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है, जिसे आमेर से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब्त किया गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि इसके धमाके से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में भारी तबाही मच सकती थी।

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद फिर बड़ा खुलासा

देश में हाल ही में सामने आए फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट केस के बाद यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर अलर्ट कर रही है। पिकअप की तलाशी के दौरान विस्फोटक मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते तैनात कर दिए गए हैं।

ड्राइवर से पूछताछ में कई संदिग्धों के नाम आए सामने

पुलिस ने पिकअप वैन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम सामने आने की सूचना है। पुलिस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी तलाश की जा रही है।

हाल ही में 4 संदिग्ध मौलवी हिरासत में लिए गए थे

कुछ ही दिन पहले राजस्थान पुलिस ने चार संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया था। जांच में पाया गया था कि इनमें से एक मौलवी ओसामा उमर का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से था। इसी के बाद से पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी

विस्फोटक बरामद होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतना बड़ा विस्फोटक जखीरा कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.