Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैप्टन के गठबंधन बयान से पंजाब में हलचल, BJP ने साफ किया अपना रुख

चंडीगढ़   | पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ संभावित गठबंधन का समर्थन किया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक दलों में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। वहीं अब बीजेपी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है।

कैप्टन के बयान पर BJP की सफाई : “पार्टी का स्टैंड अलग, विचार व्यक्तिगत”

अश्विनी शर्मा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की टिप्पणी उनके निजी विचार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही पूरी तरह स्पष्ट रणनीति के साथ काम कर रही है और राज्य की सभी 117 सीटों पर संगठन मजबूत कर चुनावी तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार कर रही है और “पूरी निष्ठा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ 117 सीटों पर फोकस बढ़ा रही है।”

अश्विनी शर्मा का हरसिमरत कौर पर तंज

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी शर्मा ने कटाक्ष किया, “हरसिमरत कौर कब से ज्योतिषी बन गईं?”

उन्होंने कहा कि राजनीति में भविष्यवाणियां नहीं चलतीं और “पंजाब की जनता बीजेपी को एक विकल्प के रूप में देख रही है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरवाद और ड्रग्स की चुनौती बढ़ी है।”

“पंजाब के किसान भी हरियाणा जैसी MSP व्यवस्था चाहते हैं”

अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि पंजाब के किसान भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर हरियाणा जैसे मॉडल की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही वह पार्टी है जो पंजाब को विकास, सुरक्षा और स्थिर नेतृत्व दे सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.