Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद यूनिवर्सिटी में आतंकवाद और फर्जी फाइलों का बड़ा खुलासा

फरीदाबाद | दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के कथित केंद्र के रूप में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। एक पूर्व नर्सिंग स्टाफ सदस्य ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल में प्रतिदिन 100 से 150 नकली मरीजों की फाइलें तैयार की जाती थीं। यह कार्य कथित तौर पर डॉ. मुजम्मिल शकील और सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर नबी के निर्देश पर किया जाता था।

पूर्व कर्मचारी ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने फाइलें नहीं तैयार कीं, उनकी सैलरी काट दी जाती थी। उनका कहना है कि रात में काम करने वाले कश्मीरी मेडिकल स्टाफ और कुछ डॉक्टर अक्सर पाकिस्तान की प्रशंसा करते थे और कई बार मज़ाक में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते थे।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन सईद अपने मित्र और दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े डॉ. मुजम्मिल के साथ नाइट मार्केट में विस्फोटक और अन्य सामान खरीदने जाती थीं। सुरक्षा एजेंसियां अब उनके आने-जाने और सामान की खरीद का विस्तृत रिकॉर्ड जुटा रही हैं।

पूर्व नर्सिंग स्टाफ लक्ष्मण, जो 14 जुलाई 2025 को यूनिवर्सिटी में जॉइन हुए थे और 25 अक्टूबर को नौकरी छोड़ दी थी, ने बताया कि हर कर्मचारी को नकली फाइल बनाने का टारगेट दिया जाता था। इन फाइलों में केवल डॉक्टर के साइन के तहत मेडिकल चार्ट नोट्स बनाए जाते थे, जबकि दवाइयों का कोई वास्तविक इस्तेमाल नहीं होता था। लक्ष्मण ने अनुमान लगाया कि इन फाइलों का इस्तेमाल बाहरी फंड जुटाने के लिए किया जाता था।

कश्मीरियों के समर्थन में नारेबाजी:

लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि रात में ड्यूटी करने वाले कश्मीरी स्टाफ और डॉक्टर अक्सर पाकिस्तान की तारीफ करते थे और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कथित उत्पीड़न पर चर्चा करते थे।

अभिभावकों की चिंता और मांग:

यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्रों के अभिभावकों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मानव संसाधन मंत्री, हरियाणा सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, DMER और NMC को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार एक हाई-लेवल कमेटी गठित करे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, NMC और विशेषज्ञ शामिल हों, ताकि छात्रों की पढ़ाई, प्रैक्टिस और इंटर्नशिप पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

एक अभिभावक ने कहा कि यूनिवर्सिटी का आतंकवाद में नाम आने के बाद उनके बच्चों पर शक की नजर पड़ रही है, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों की मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.