Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना गोलीकांड मामले में भाजपा विधायक ने उठाई सीबीआई-ईडी जांच की मांग

Una, Rakesh-:ऊना में हुए गोलीकांड मामले को लेकर भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। सत्ती ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी से करवाई जानी चाहिए ताकि अवैध खनन और संपत्ति के खेल का पर्दाफाश हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह लगातार इस मुद्दे को विधानसभा समेत अन्य मंचों पर उठा रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

अवैध खनन और संपत्ति पर हो सख्त कार्रवाई

सत्ती ने बताया कि ऊना में जिस तरह का माहौल बन गया है, उसने गैंगवार की आशंका को जन्म दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के ज़रिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है और लाखों रुपये की कमाई की है। इस पर सत्ती ने कहा कि ऐसे लोगों पर कानून का शिकंजा कसना ज़रूरी है ताकि जनता के सामने सच आ सके।कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा द्वारा लगाए गए “कांग्रेस नेताओं के साथ सत्ती की जुगलबंदी” के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी सबके साथ अच्छी जुगलबंदी है, लेकिन वह केवल अच्छे कामों के लिए होती है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, परंतु जो भी अवैध काम करेगा, उसका समर्थन किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा।सत्ती ने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए और स्थानीय नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनी। उन्होंने कहा कि सरकार को सख्ती से कदम उठाने चाहिए ताकि अवैध खनन, गुंडागर्दी और अपराध की जड़ें पूरी तरह खत्म की जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.