Facebook-f Youtube X-twitter

पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट अपडेट: हटाए गए 58 लाख नाम

पश्चिम बंगाल  | पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी किया है, जिसमें 58 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। ये नाम 2025 की मतदाता सूची में थे, लेकिन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 के तहत उन्हें ‘अनकलेक्टेबल’ पाया गया और सूची से बाहर किया गया।

चुनाव आयोग के अनुसार, नाम हटने के मुख्य कारणों में मतदाता का पते पर न मिलना, स्थायी रूप से किसी और जगह शिफ्ट होना, मृत्यु या किसी एक से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह कदम मतदाता सूची को सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए उठाया गया है।

मतदाता अपनी सूची में नाम ऑनलाइन या ऑफलाइन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल्स जैसे voters.eci.gov.in और ceowestbengal.nic.in पर जाकर EPIC नंबर या नाम, जिला और विधानसभा क्षेत्र डालकर ड्राफ्ट रोल देखी जा सकती है। हटाए गए नामों की अलग लिस्ट ceowestbengal.wb.gov.in/asd_sir पर उपलब्ध है।

स्मार्टफोन उपयोगकर्ता ECINET ऐप डाउनलोड कर नाम चेक कर सकते हैं। ऑफलाइन तरीके से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल असिस्टेंट (BLA) से भी मदद ली जा सकती है।

यदि किसी का नाम गलती से ड्राफ्ट रोल से हट गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आयोग ने दावा और आपत्ति दर्ज करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक तय की है। प्रभावित व्यक्ति फॉर्म 6 के साथ Annexure-IV और आवश्यक दस्तावेज जमा कर दावा कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की सफाई को सुनिश्चित कर फर्जी या गैर-मौजूद नामों को हटाकर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.