Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर की अधिकारियों को सीधी नसीहत, “डोंट क्रॉस द लिमिट, भुगतना पड़ेगा खामियाजा”

जयराम ठाकुर का राज्य सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप

Shimla, Sanju-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेवजह विपक्ष के लोगों पर मामले दर्ज कर रही है। भाजपा विधायक आशीष शर्मा और उनके परिवार के लोगों पर 7 मामले दर्ज किए गए हैं और ज़मानत न मिले इसलिए अधिवक्ताओं की फौज खड़ी कर दी गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज किए गए हैं . भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के घर के रियल एस्समेट के आदेश दे दिए गए हैं और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता और देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर 3 केस बनाए गए हैं। 

इस दौरान जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए साफ शब्दों में कहा डोंट क्रॉस द लिमिट. उन्होंने कहा कि समय थोड़ा रह गया है अधिकारी सीमाएं न लांघे. उन्होंने कहा कि सीमाएं लांघने वाले अधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा.जयराम ठाकुर ने कहा कि केवल खनन से जुड़े मामला मामले ASP रैंक के पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज कर दिया. पिछले 10 दिनों से पुलिस स्टेशन बुला कर विधायक आशीष शर्मा को बिठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा की पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज किया गया है, विधायक सुधीर शर्मा के घर के रियल एस्समेट के आदेश दे दिए गए हैं और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता और देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर 3 केस बनाए गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक रवि ठाकुर के पुश्तैनी घर के आने जाने के रास्ते पर विवाद है और होशियार सिंह के रिसॉर्ट की रेवेन्यू विभाग से करवाई जा रही है डिमर्केशन उच्च न्यायालय की निगरानी में पहले हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी पर अटेम्प्ट टू मडर की धाराओं में दर्ज किया मामला है और आज भी 51 लोगों को पुलिस स्टेशन वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। 

विपक्ष के लोगों पर बेवजह बनाए जा रहे हैं मुकदमे 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेता 166 लोगों पर शिमला में मुक़दमे बनाए गए हैं और 10 से 12 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बंजार में अवैध कटान पर मामला दर्ज करने की मांग MLA सुरेंद्र शौरी ने की है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि MLA सुरेंद्र शौरी ने विधानसभा में मलवा उठने के 14 करोड़ के फर्जी बिल बनाने का मामला उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने विजिलेंस जांच की बात कही है और अभी तक जांच नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों पर भी अब तक दर्जनों मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं इस दौरान जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को नसीहत दे डाली. जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा डोंट क्रॉस द लिमिट. उन्होंने कहा कि समय थोड़ा रह गया है अधिकारी सीमाएं न लांगे। सीमाएं लांघने वाले अधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अधिकारियों कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में कार्निवल आयोजन के लिए धन जुटाने के लिए चिट्ठी निकाली गई. प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के 3 के कार्यक्रम के मंच पर कांग्रेस नेताओं ने खुला तांडव किया। एक दूसरे के ख़िलाफ़ मंच पर खुलेआम तलवारें भांजी गई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.