Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी–कुल्लू के 28 युवाओं को यूएई में नौकरी,विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Mandi, Dharamveer-:प्रदेश सरकार की सुरक्षित विदेश रोजगार योजना के तहत मंडी और कुल्लू जिलों के 28 युवाओं को यूएई में रोजगार का अवसर मिला है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय मंडी में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद इन युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को यूएई की प्रतिष्ठित कंपनी नून फूड एलएलसी में डिलीवरी राइडर्स और वेयरहाउस हेल्पर के पदों पर नियुक्ति दी गई है।

इस चयन प्रक्रिया में करीब 200 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से तय मानकों पर खरे उतरने वाले 28 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को विदेश में सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया सरकार के अधीन इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से संचालित की जा रही है, ताकि नौकरी के नाम पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से युवाओं को बचाया जा सके। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि युवाओं को सही कंपनियों में, तय शर्तों और सुविधाओं के साथ रोजगार मिले।उन्होंने कहा कि मंडी जिले से इस पहल की शुरुआत की गई है और आने वाले समय में अन्य जिलों के युवाओं को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल युवाओं को विदेश में काम करने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

चयनित डिलीवरी राइडर्स को यूएई मुद्रा के अनुसार 2500 दिरहम प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 60 हजार रुपये के बराबर है। वहीं, वेयरहाउस हेल्पर को 1500 दिरहम यानी करीब 37 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।विधायक ने उम्मीद जताई कि इस पहल से प्रदेश के अधिक से अधिक युवा प्रेरित होंगे और सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर विदेशों में सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.