Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला: अविश्वास प्रस्ताव धड़ाम गिरेगा, पृथ्वीराज चौहान पर लगाए गंभीर आरोप

Ambala, 19 December-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने बेबाक और तीखे बयानों से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई दम। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव सदन में “धड़ाम से गिर जाएगा।

अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक स्टंट कर रही है। विधानसभा में न तो उनके पास ठोस तर्क हैं और न ही जनता से जुड़े सवाल। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को बार-बार नकार चुकी है और अब विधानसभा में भी उनकी सियासत फ्लॉप साबित होगी।मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रदर्शन की चेतावनी दिए जाने पर भी अनिल विज ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह खाली हो चुकी है और हर जगह चुनाव हार चुकी है। कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने के लिए कांग्रेस को कोई न कोई कार्यक्रम करना पड़ता है। विज ने कहा कि नाम बदलने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कांग्रेस को इसलिए परेशानी है क्योंकि इसमें भगवान राम का नाम जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को राम मंदिर बनने से लेकर राम भक्तों के दर्शन करने तक हर बात से समस्या रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के एक बयान पर अनिल विज ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर जो बयान दिया है, वह देश के जांबाज सैनिकों का अपमान है। विज ने उन्हें देशद्रोही तक करार देते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशील जानकारी उन्हें कैसे मिली, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि चौहान का किससे संपर्क है और उनकी भाषा भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तान जैसी लगती है। अनिल विज ने मांग की कि इस मामले में पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।अनिल विज के इन बयानों से हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है और विधानसभा सत्र के दौरान तीखी बहस के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में छात्रों की मानसिक सेहत पर विशेष फोकस, शुरू होगा काउंसलिंग कार्यक्रम

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब कॉलेजों में तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव से जूझ रहे विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया...

12 दिन बाद फरार हुई नवविवाहिता, शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विवाह के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता अचानक ससुराल से गायब हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और इस तथ्य को छिपाने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर...

अंबाला कैंट स्टेशन के पास नाले में मिली 15 माह की मासूम की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, अंबाला। अंकुर कपूर  , अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक नाले से करीब 15 महीने की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

फतेहाबाद में शराब ठेकों पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, फायरिंग कर लाखों की लूट

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में गुरुवार देर रात हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने दो शराब ठेकों को निशाना बनाते हुए दहशत फैला दी। आरोपियों ने टोहाना क्षेत्र के गांव रूपांवाली और रतिया इलाके के गांव घासवा स्थित शराब ठेकों पर फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घासवा ठेके पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.