Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला जिले में NPCCHH को मजबूत करने की दिशा में विशेषज्ञों का क्षेत्रीय दौरा

Panchkula, 19 December-:राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (NPCCHH) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. संजीव कुमार, सीनियर कंसल्टेंट, AIIMS – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), रायपुरानी, जिला पंचकूला का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान स्तर पर कार्यक्रम की प्रगति, तैयारियों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

यह दौरा डॉ. मोहित शर्मा, अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (HCMS) एवं जिला नोडल अधिकारी, NPCCHH की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में संचालित NPCCHH से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी की गई तथा कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अनुपालन का आकलन किया गया। डॉ. संजीव कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभव, चुनौतियों और आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की।

दौरे के दौरान जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों, जैसे हीट वेव, वायु प्रदूषण, जल-जनित रोगों और संवेदनशील आबादी पर इसके दुष्प्रभावों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यक्रम के तहत डेटा संग्रह, रिपोर्टिंग प्रणाली, जागरूकता गतिविधियों और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।डॉ.संजीव कुमार ने कहा कि NPCCHH कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान कर उनके प्रभाव को कम करना है। इसके लिए जमीनी स्तर पर सशक्त क्रियान्वयन, प्रशिक्षित मानव संसाधन और साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की टीम को आपदा पूर्व तैयारी, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर देने की सलाह दी।

यह दौरा जिला स्तर पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने हेतु कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने, अंतरालों की पहचान करने तथा भविष्य की रणनीति तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस पहल को जिले में NPCCHH के सुदृढ़ कार्यान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में साच पास जाने वाले पर्यटक रहें सतर्क, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए चुराह प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है। मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साच पास...

हिमाचल सुरक्षित, कुछ क्षेत्रों की घटनाओं से पूरे प्रदेश को न आंकें: सीएम मीडिया एडवाइजर

Summer express/शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं होना सामान्य बात है, लेकिन इसे व्यापक संकट या ट्रेंड के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल पूरी...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से...

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में छात्रों की मानसिक सेहत पर विशेष फोकस, शुरू होगा काउंसलिंग कार्यक्रम

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब कॉलेजों में तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव से जूझ रहे विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.