Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जल संरक्षण को लेकर तीसा में अनोखी पहल, रील बनाकर भेजने पर मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

Chamba, Manjur Pathan-:विकास खंड तीसा में इन दिनों जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जलागम महोत्सव के तहत ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के महत्व और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थली में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को जल संरक्षण और वाटरशेड योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी तीसा अरविंद कुमार और जेई अजय कुमार ने बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, प्रश्न-उत्तर सत्र और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, ताकि बच्चे जल संरक्षण से जुड़ी जानकारी अपने घरों तक पहुंचा सकें। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार भी वितरित किए गए।जलागम महोत्सव के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक विशेष प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा बनाए गए पानी के टैंक, सिंचाई टैंक, पणिहार और अन्य जल संरक्षण संरचनाओं पर रील बनाकर विभाग की ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी। सबसे बेहतरीन रील बनाने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि अन्य श्रेणियों में भी रील की गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे।

वहीं इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी तीसा अरविंद कुमार ने बताया कि जलागम महोत्सव का उद्देश्य आम लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। बच्चों के माध्यम से यह संदेश हर घर तक पहुंचे, इसी सोच के साथ स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

“जलागम महोत्सव के तहत हम लोगों को पानी के संरक्षण और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। ग्रामीणों से आग्रह है कि वे पानी के टैंक, पणिहार और अन्य संरचनाओं पर रील बनाकर भेजें। इससे न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

Summer express/फरीदाबाद-:हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट को ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों कर्मचारियों ने शक से बचने के लिए शराब को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर रखा...
Summer Express - हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

Summer express/शिमला-हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की शेष 30 प्रतिशत बकाया राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के तहत लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह लाभ उन कर्मचारियों या उनके परिजनों...
Summer Express - फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद-: हरियाणा के फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन इस बार विशेष उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद शहर के हजारों लोग मंत्री को बधाई देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने...
Summer Express - नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/अंबाला-:अंबाला जिले के अंब कमल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता और “नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन” के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने विपक्ष पर महिलाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस बार भी पारित नहीं हो...
Summer Express - धर्मशाला तैयार: IPL के तीन मुकाबलों से सजेगा मई का कैलेंडर

धर्मशाला तैयार: IPL के तीन मुकाबलों से सजेगा मई का कैलेंडर

धर्मशाला-:धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों के लिए मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। Indian Premier League के तहत 11, 14 और 17 मई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को लेकर जिला प्रशासन और Himachal Pradesh Cricket Association ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आयोजित एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.