Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में 21 दिसंबर को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजन

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला जिला मुख्यालय में 21 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं क्षेत्र की भजन मंडलियों के माध्यम से भजन-कीर्तन भी होगा।

सम्मेलन में आरएसएस के विभाग प्रचारक भगवती मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे, जबकि समाजसेवी श्रद्धा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। हिंदू सम्मेलन समिति कोतवाली बाजार के अध्यक्ष शेखर राय ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि सम्मेलन से पूर्व शुक्रवार से प्रतिदिन सुबह लक्ष्मी नारायण मंदिर, कोतवाली बाजार से प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जो 21 दिसंबर तक जारी रहेगी। शेखर राय ने कहा कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में इसी तरह के बस्ती स्तर के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भजन मंडलियां कीर्तन प्रस्तुत करेंगी, वहीं स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रेस वार्ता में हिंदू सम्मेलन समिति कोतवाली बाजार के कोषाध्यक्ष अतुल महाजन, आर्य समाज से अमित नरूला, सनातन धर्म सभा के अतुल कपूर तथा आरएसएस से आशीष कायस्था और धीरज त्रेहन भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.