Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार देवी-देवताओं के लिए तम्बू व्यवस्था, दशहरा की तर्ज पर होगी विशेष पहल

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस वर्ष एक नई और ऐतिहासिक पहल देखने को मिलेगी। पहली बार महोत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के लिए तम्बुओं की विधिवत व्यवस्था की जा रही है। अब तक देवी-देवता खुले आसमान के नीचे विराजमान होते थे, लेकिन इस बार उन्हें सम्मानजनक और सुव्यवस्थित स्थान प्रदान किया जाएगा। सर्व देवता समिति के निवेदन पर अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।

यह अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 16 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देवी-देवताओं को पड्डल मैदान की सीढ़ियों के पास विशेष रूप से तैयार किए गए तम्बुओं में विराजमान किया जाएगा। इन तम्बुओं का निर्माण पैगोड़ा शैली में किया जाएगा, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ परंपरा और संस्कृति का भी प्रतीक होंगे। यह व्यवस्था कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तर्ज पर की जा रही है, जहां देवी-देवताओं के लिए इस प्रकार की सुविधा पहले से उपलब्ध है।अब तक शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवता मैदान में खुले स्थान पर बैठते थे, जिससे मौसम और भीड़ के कारण कई बार असुविधा होती थी। नई व्यवस्था से देवी-देवताओं के साथ आने वाले हार-गूर और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए शिवरात्रि महोत्सव समिति और सर्व देवता समिति के पदाधिकारियों ने पड्डल मैदान का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर स्थान का चयन किया है।

सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था देवी-देवताओं के सम्मान और उनकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के इस महा समागम में उनके बैठने, ठहरने और पूजा-अर्चना की उचित व्यवस्था करना सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष कुछ नया और बेहतर करने का प्रयास किया गया है।गौरतलब है कि मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में जिला भर के 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जाता है, जिनमें से करीब पौने दो सौ देवी-देवता हर वर्ष महोत्सव में भाग लेने पहुंचते हैं। पहले ये देवी-देवता कॉलेज परिसर में विराजमान होते थे, लेकिन स्थान की कमी के चलते उन्हें पड्डल मैदान में स्थानांतरित किया गया। अब निश्चित स्थान और तम्बू व्यवस्था के साथ शिवरात्रि महोत्सव एक नई परंपरा की शुरुआत करने जा रहा है, जिससे इस धार्मिक आयोजन की भव्यता और भी बढ़ेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.