Facebook-f Youtube X-twitter

ऊना में होटल से महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद

Una, Rakesh-:जिला ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव के दिशा-निर्देशों पर कार्य कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने टाहलीवाल क्षेत्र में स्थित एक होटल से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 11.22 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात SIU ऊना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार संख्यान को गुप्त सूचना मिली थी कि टाहलीवाल के एक होटल में ठहरी महिला के पास चिट्टे की बड़ी खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर SIU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी। जांच के दौरान एक कमरे में ठहरी महिला के हैंड किट से चिट्टा बरामद किया गया, जिसका वजन 11.22 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार महिला की पहचान नेहा मेहता पुत्री  प्रेमनाथ निवासी डलहौजी, जिला चंबा के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने स्वयं को एमबीए पास बताया है। पुलिस के अनुसार, महिला पंजाब से चिट्टा लाकर ऊना में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की फिराक में थी।

पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि महिला ने यह नशीला पदार्थ कहां से खरीदा और ऊना जिले में उसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच के लिए पुलिस थाना टाहलीवाल को सौंप दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ पूरी सख्ती और सतर्कता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को भी नशे के अवैध कारोबार से संबंधित सूचना मिले तो वह बिना डर के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट या जिला पुलिस को सूचित करे। पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि मीडिया को जारी प्रेस नोट के माध्यम से की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.