Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप

सिरसा। सदर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान गांव ढाणी तेजा सिंह निवासी कोमल के रूप में हुई है। उसकी मां बीरमती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोमल की दूसरी शादी अक्टूबर 2025 में हिसार के बहबलपुर निवासी सत्यवान से कराई गई थी। शादी के कुछ ही समय बाद पति द्वारा दहेज की मांग और पहली शादी को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी।

पहली शादी टूटने के बाद हुई थी दूसरी शादी

बीरमती ने बताया कि कोमल ने वर्ष 2018-19 में भिवानी निवासी राजेश से प्रेम विवाह किया था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया और वह मायके लौट आई थी। इसके बाद परिवार ने सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी दूसरी शादी सत्यवान से कराई।

अचानक बिगड़ी तबीयत, आंखों की रोशनी गई

परिजनों के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को सत्यवान ने फोन कर बताया कि कोमल की तबीयत बेहद खराब है और उसे ले जाकर इलाज कराएं। जब परिजन उसे सिरसा लेकर आए, तब कोमल ने बताया कि उसे दिखाई नहीं दे रहा है। पहले स्थानीय डॉक्टरों और फिर निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया।

इलाज के दौरान जहर की पुष्टि

18 नवंबर को सत्यवान दोबारा कोमल को अपने साथ ले गया। इसके बाद 20 नवंबर को फिर फोन आया कि उसकी हालत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजनों ने कोमल को सिरसा के मान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच में जहर दिए जाने की पुष्टि की।

इसके बाद 6 दिसंबर को कोमल को न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ सुधार के बाद 20 दिसंबर को दोबारा तबीयत बिगड़ गई और 21 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सात सप्ताह की गर्भवती थी महिला

परिजनों ने बताया कि कोमल करीब सात सप्ताह की गर्भवती थी, जिसकी जानकारी पति ने जानबूझकर छिपाई। मां का आरोप है कि सत्यवान ने अपनी पिछली शादियों को लेकर भी झूठ बोला था और बाद में पता चला कि वह पहले दो बार शादी कर चुका है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मेडिकल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी पति सत्यवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 80, 85, 90, 91 और 123 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.