Facebook-f Youtube X-twitter

इंस्टाग्राम दोस्ती में फंसा रोहतक कारोबारी, सोना और नकद चोरी

रोहतक | सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रोहतक के एक टाइल कारोबारी को जाल में फंसाने और फिर होटल में ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवतियों ने कारोबारी को हरिद्वार घूमने के बहाने साथ ले जाकर पानीपत के एक होटल में ठहराया और मौका पाकर करीब 20 तोले सोना व 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गईं। चोरी गए सोने की बाजार कीमत लगभग 24.80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक की जनता कॉलोनी का रहने वाला है और टाइल का होलसेल कारोबार करता है। करीब 10 दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मुस्कान चौधरी नाम की युवती से बातचीत शुरू हुई थी। युवती ने उसकी रील और डांस की तारीफ की, साथ ही पहने हुए सोने के गहनों की शुद्धता को लेकर भी सवाल पूछे। इसके बाद दोस्ती का प्रस्ताव रखा और मिलने की इच्छा जताई।

बताया गया कि मुस्कान चौधरी रोहतक के मन्नत हवेली होटल में मिलने पहुंची, जहां दोनों ने कुछ देर हरियाणवी सिंगर केडी का लाइव शो भी देखा। कुछ दिनों बाद युवती ने फिर संपर्क कर घूमने चलने का प्रस्ताव रखा। पहले मना करने के बाद, युवती अपनी सहेली गरिमा के साथ मिली और कारोबारी को हरिद्वार जाने के लिए मना लिया।

कारोबारी 22 दिसंबर की रात करीब 8 बजे दोनों युवतियों के साथ कार से रोहतक से हरिद्वार के लिए निकला। घना कोहरा होने के कारण तीनों पानीपत के संजय चौक स्थित थार इन होटल में रुक गए। होटल में शराब पार्टी के बाद कारोबारी सो गया। अगली सुबह 23 दिसंबर को होटल स्टाफ ने चेकआउट के लिए उसे जगाया, तब पता चला कि उसके गले से सोने की चेन, चार अंगूठियां, अंगूठे का छल्ला और करीब 50 हजार रुपये नकद गायब हैं। होटल स्टाफ ने बताया कि दोनों युवतियां रात करीब तीन बजे होटल छोड़कर चली गई थीं।

पीड़ित ने बताया कि वह कुल करीब 20 तोले सोना पहने हुए था, जिसकी कीमत 24.80 लाख रुपये के आसपास है। मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद वह थाना चांदनी बाग पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम होटल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।

पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों युवतियों को पकड़ लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.