Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM के आश्वासन के बावजूद डॉक्टरों की हड़ताल गलत, BJP कर रही है राजनीति : जगत सिंह नेगी

Shimla, Sanju-:शिमला के IGMC से जुड़ा मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। चिकित्सकों की हड़ताल को तीन दिन पूरे हो चुके हैं, जिससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी, जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस मुद्दे पर BJP नेताओं के बयानों को लेकर सियासत तेज हो गई है।

राज्य के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आश्वासन के बाद भी डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सकों की बैठक हो चुकी थी, जिसमें यह तय हुआ था कि पूरे मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल इंक्वायरी कमेटी गठित की जाएगी। ऐसे में चिकित्सकों को कम से कम जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए था।मंत्री नेगी ने कहा कि हड़ताल कर पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को अचानक ठप कर देना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इससे सीधे तौर पर मरीजों को नुकसान हो रहा है, जो पहले से ही बीमारी और तकलीफ से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में जब-जब डॉक्टरों की हड़ताल हुई है, तब उच्च न्यायालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे में इस मामले को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ सुलझाने की जरूरत है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

BJP नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि विपक्ष के चाल और चरित्र में भारी अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के नेता एक तरफ कुछ और बोलते हैं और दूसरी तरफ कुछ और रुख अपनाते हैं। उनका मकसद जनता और चिकित्सकों की चिंता करना नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदा उठाना है। मंत्री ने कहा कि BJP नेता जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा NDRF के तहत 601 करोड़ रुपये की राशि जारी किए जाने को लेकर भी मंत्री नेगी ने BJP सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कोई नई या बड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह केंद्र की पुरानी लंबित किश्त है। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन उसका पूरा पैसा अब तक नहीं मिला है।

मंत्री ने बताया कि 2023 के लिए केंद्र को लगभग 2000 करोड़ रुपये देने थे, जिनमें से अब जाकर दूसरी किश्त जारी की गई है। वर्ष 2024 का कोई भुगतान नहीं हुआ और 2025 में अब तक 6000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा 1500 करोड़ रुपये की घोषणा के बावजूद आज तक एक पैसा भी हिमाचल को नहीं मिला है।

जगत सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि दिल्ली में बैठे हिमाचल के सांसद आखिर राज्य के साथ हैं या सिर्फ BJP के साथ। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदलती और जनता सब कुछ समझ रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में सूने घर को बनाया निशाना, ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Summer express, लुधियाना | शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच...

डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक पर सख्त कानून की तैयारी, संसद में जल्द आ सकता है नया विधेयक

Summer express, नई दिल्ली | देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट और एआई आधारित डीपफेक मामलों पर केंद्र सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में है। सरकार संसद के मौजूदा सत्र में एक नया विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए डीपफेक कंटेंट को...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सिरसा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में होने की आशंका

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामनगरिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पिछले कुछ समय से पढ़ाई को...

बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, HVPNL का XEN ₹30 हजार लेते गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद | हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने...

फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Summer express, फरीदाबाद | लगातार हो रही बारिश के बीच फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में  एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर मौजूद 28 वर्षीय महिला उसके साथ नीचे गिर गई और मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.