Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्थानीय निकाय चुनाव: पिंपरी-चिंचवड में शरद–अजित पवार का गठबंधन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव में अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) के साथ गठबंधन करने का ऐलान कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। NCP के विभाजन के करीब दो साल बाद यह पहला मौका है, जब दोनों गुट चुनावी मैदान में एक साथ उतरने जा रहे हैं।

पिंपरी-चिंचवड में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव में ‘घड़ी’ और ‘तुरहा’ एकजुट हो गए हैं और पवार परिवार फिर से एक साथ आ गया है। उल्लेखनीय है कि अजित पवार गुट की NCP का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ है, जबकि शरद पवार की NCP (SP) का चुनाव चिह्न ‘तुरहा’ है।

गौरतलब है कि पार्टी विभाजन से पहले NCP का चुनाव चिह्न घड़ी ही था, लेकिन दो साल पहले हुए विभाजन के बाद चुनाव आयोग ने यह चिह्न अजित पवार गुट को आवंटित किया, जबकि शरद पवार ने ‘तुरहा’ को नया चुनाव चिह्न चुना। 2023 में पार्टी टूटने के बाद अजित पवार भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति में शामिल हो गए थे, जबकि शरद पवार गुट विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ चला गया था।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र को पवार परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के बाद पिंपरी-चिंचवड नगर निगम को राज्य के सबसे समृद्ध निकायों में गिना जाता है, जहां वर्ष 2017 से NCP का वर्चस्व रहा है। इसी राजनीतिक महत्व को देखते हुए दोनों गुटों ने यहां मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

रैली में अजित पवार ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और किसी भी तरह की विवादित बयानबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नगर निगम को कर्ज में डुबो दिया, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और नई सरकार विकास को प्राथमिकता देगी।

पिंपरी-चिंचवड और पुणे समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है।

इस गठबंधन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि अजित पवार शरद पवार के कहने पर ही भाजपा गठबंधन में आए थे और दोनों का एकजुट होना सकारात्मक संकेत है। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट ने गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि केवल पवार नाम के सहारे अब राजनीति नहीं चलेगी और जनता विकास के मुद्दों पर ही फैसला करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.