Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यू जर्सी में हवा में हेलीकॉप्टर टकराए, एक पायलट की मौत

अमेरिका। अमेरिका के दक्षिणी न्यू जर्सी में एक दर्दनाक हवाई हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। हैमोंटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास उड़ान भर रहे दो हेलीकॉप्टर आपस में हवा में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हेलीकॉप्टर संतुलन खोकर एक खुले मैदान में जा गिरे। इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 11:25 बजे हुई। हादसे में शामिल हेलीकॉप्टरों की पहचान एनस्ट्रॉम F-28A और एनस्ट्रॉम 280C के रूप में की गई है। राहत की बात यह रही कि दोनों हेलीकॉप्टरों में केवल पायलट ही सवार थे, कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था।

हैमोंटन फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख सीन मैक्री ने बताया कि सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों पायलटों को मलबे से बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर एयरलिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान एक पायलट ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलटों के बीच हुई अंतिम बातचीत, हेलीकॉप्टरों के रखरखाव रिकॉर्ड और फ्लाइट ट्रैक से जुड़े आंकड़ों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह भी जांच का विषय है कि दोनों हेलीकॉप्टर एक ही समय और लगभग एक ही ऊंचाई पर कैसे पहुंचे। आगामी दिनों में मलबे को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर तकनीकी जांच की जाएगी।

हादसे पर न्यू जर्सी के सीनेटर कोरी बुकर ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसे बेहद डरावना और दुखद करार देते हुए कहा कि उनका कार्यालय संघीय जांच एजेंसियों के लगातार संपर्क में है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.