Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में सर्दी और धुंध का प्रकोप, ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब। पंजाब में सर्दी अपने चरम पर है और घना धुंध छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है, जबकि विजिबिलिटी कुछ क्षेत्रों में सिर्फ 8 मीटर रह गई है। मौसम विभाग ने हाईवे और बाहरी इलाकों में सावधानी बरतने को लेकर दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.4°C, होशियारपुर में 3.9°C, अमृतसर और लुधियाना में 4.4°C, गुरदासपुर में 4°C, एस.बी.एस. नगर में 5.5°C, जालंधर में 6°C और रूपनगर में 7.1°C रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में सामान्य तापमान की तुलना में 3.3 डिग्री की गिरावट देखी गई है, जो ठंड बढ़ने का संकेत देती है।

मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसके तहत 30 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट, जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यैलो अलर्ट लागू रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन जिस दिन धूप नहीं निकलेगी, उस दिन ठंड और बढ़ जाएगी। घने कोहरे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं शहरी क्षेत्रों में ठिठुरन से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों से सलाह दी है कि वे बाहरी गतिविधियों और ड्राइविंग के दौरान सतर्क रहें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.