Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी की श्रेजल 21 वर्ष की उम्र में बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर, ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बेटी श्रेजल गुलेरिया ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बल्ह घाटी के छोटे से गांव पैड़ी की रहने वाली श्रेजल ने महज 21 वर्ष की आयु में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है उनका अखिल भारतीय स्तर पर 12वां रैंक हासिल करना।

श्रेजल की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने छठी से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित (ऑनर्स) में बीएससी की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में एमएससी की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने भारतीय वायुसेना की कठिन परीक्षा की तैयारी की और अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।श्रेजल को देशसेवा की प्रेरणा अपने परिवार से विरासत में मिली है। उनके पिता होशियार सिंह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं, जिनसे उन्हें अनुशासन, साहस और देशभक्ति की सीख मिली। वहीं उनकी माता बनीता कुमारी हिमाचल पथ परिवहन निगम में जेओए के पद पर कार्यरत हैं, जिन्होंने बेटी को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।

27 दिसंबर को श्रेजल वायुसेना अकादमी के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहां वे एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगी।श्रेजल की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव और आसपास के इलाकों में लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनकी उपलब्धि आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.