Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समाधान शिविरों में लापरवाही नहीं चलेगी, शिकायतों पर होगा सीधा एक्शन

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को समाधान शिविरों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी जिला उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत को स्पष्ट टिप्पणी के साथ संबंधित विभागों को भेजा जाए और जब तक उसका पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर ही लंबित रखा जाए।

सीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत दिलाना है। इसके लिए जरूरी है कि शिविरों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचे। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि शिविरों के आयोजन की तिथि और समय का प्रचार विभिन्न माध्यमों से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों तक पहुंच सकें।

बैठक में बताया गया कि जुलाई से दिसंबर के बीच प्रदेशभर में कुल 17,699 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। वर्तमान में सभी जिला उपायुक्त और उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। यदि किसी भी स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंबाला जिले के एक गांव में पानी की निकासी से जुड़ी शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला उपायुक्त को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने इस समस्या के निपटारे के लिए एक समिति गठित करने को कहा, जिसमें संबंधित विभाग के एक्सईएन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) और मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी को शामिल किया जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.