Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र पर भेदभाव का आरोप: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले— हिमाचल की आर्थिक स्थिति कमजोर करने की कोशिश

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है और राज्य को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हिमाचल के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं और दिल्ली जाकर राज्य के लिए मिलने वाली सहायता को रोकने का दबाव बना रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनरों की करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ गई। मिशन रिपीट के नाम पर प्रदेश के आर्थिक संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया, जिसका खामियाजा अब राज्य को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र से हिमाचल को 4270 करोड़ रुपये की सहायता मिली, लेकिन इसमें राज्य का अंश घटाने के बाद वास्तविक मदद सिर्फ 3554 करोड़ रुपये रह जाती है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के फैसले से बिजली बोर्ड को हर साल करीब 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। उनके मुताबिक भाजपा ने प्रदेश की वित्तीय हालत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी मुआवजा बंद होने, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट में कटौती और लोन लिमिट घटने से हिमाचल को गंभीर नुकसान हुआ है। अब तक राज्य सरकार को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक चोट लग चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

महिला आरक्षण कानून पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला, ‘महिला विरोधी सोच’ का आरोप

Summer express, बलिन्द्र कुमार ,कैथल  | कैथल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) को लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। यह प्रेसवार्ता शहर के कपिल कमल जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य रूप से मीडिया को संबोधित किया।...
Summer Express - मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

Summer express, मोरनी  | मोरनी हिल्स क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन कार्य को लेकर हरियाणा सरकार के दावों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सवाल खड़े हो गए हैं। सुनवाई के दौरान सरकार ने दावा किया कि 16 अप्रैल से पहले ही सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था और करीब 45 एकड़ क्षेत्र...
Summer Express - कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां 5-6 महिलाओं के गिरोह ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 80 हजार रुपये से अधिक कीमत का बिजली का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी...
Summer Express - हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार  | हिसार में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन,...
Summer Express - Auto Draft

फतेहाबाद में अंतर्जातीय विवाह को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल

Summer express, फतेहाबाद |  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी भोजराज में अंतर्जातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच हुए टकराव में तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.