महिला आरक्षण कानून पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला, ‘महिला विरोधी सोच’ का आरोप

Summer express, बलिन्द्र कुमार ,कैथल  | कैथल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) को लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। यह प्रेसवार्ता शहर के कपिल कमल जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग समेत कई महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।

प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी के अधिकारों को बाधित करने का प्रयास किया है।

जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने विपक्ष पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर वे महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर संवैधानिक अधिकार देने वाले कानूनों का विरोध करते हैं।

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष इसे रोककर लोकतंत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी को कमजोर करना चाहता है।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे पर जनता के बीच जाकर विपक्ष की ‘वास्तविक सोच’ को उजागर करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.