Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा-चंबा के आठ हजार सरकारी बिजली कनेक्शन प्रीपेड में कन्वर्ट

राहुल चावला , धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा और चंबा में लगे आठ हजार के करीब सभी सरकारी बिजली कनेक्शन को प्रीपेड कर दिया गया है। हालांकि सभी सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन प्रीपेड कर दिए गए हैं, लेकिन आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होने के चलते स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग में प्रीपेड व्यवस्था के तहत डिसक्नेशन पावर को सेंट्रलाइजड रखा गया है, क्योंकि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता स्वास्थ्य विभाग पर, जबकि पेयजल के लिए जल शक्ति विभाग पर आश्रित होती है, ऐसे में प्रीपेड व्यवस्था के तहत यदि इन दोनों विभागों के मीटर डिसकनेक्ट होते हैं तो इसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ेगा, ऐसे में प्रीपेड व्यवस्था में इन दो विभागों को डिसक्नेशन में छूट का प्रावधान किया गया है।

दोनों जिलों में लगेंगे साढ़े सात लाख स्मार्ट मीटर

विद्युत बोर्ड कांगड़ा जोन के चीफ इंजीनियर ई. अजय गौतम ने बताया कि जिला कांगड़ा और चंबा में साढ़े सात लाख के लगभग स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिनका कार्य आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा, क्योंकि यह केंद्र की योजना है, जिससे विद्युत बोर्ड की ग्रांट बंधी हुई हैं। उन्होंने बताया कि साढ़े सात लाख में से 8 हजार के करीब सरकारी विद्युत कनेक्शन शामिल हैं, जिन्हें प्रीपेड में कन्वर्ट कर दिया गया है। हालांकि सभी सरकारी विभागों के विद्युत कनेक्शन प्रीपेड में कन्वर्ट कर दिए गए हैं, लेकिन जिन विभागों के साथ सीधे तौर पर आम जनता के हित जुड़े होते हैं, उन विभागों को प्रीपेड में छूट भी रहेगी, जिनमें स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग शामिल हैं।

हेल्थ, जेएसपी का अचानक न हो डिसक्नेशन, इसका रखा ध्यान

बकौल चीफ इंजीनियर स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता के लिए जरूरी हैं। वहीं जल शक्ति विभाग की वाटर लिफ्टिंग स्कीम के लिए प्रीपेड कनेक्शन में डिसकनेक्शन की पावर को विद्युत बोर्ड ने सेंट्रलाइजड रखा है, जिससे कि अचानक इन दोनों विभागों का डिसकनेक्शन न हो जाए, क्योंकि दोनों विभागों का आम जनता से सीधा कन्सर्न रहता है। इसके अलावा अन्य विभागों में प्रीपेड मीटरिंग पूरी तरह से लागू की जा चुकी है। आगामी छह माह में कांगड़ा और चंबा में स्मार्ट मीटरिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

स्मार्ट मीटरिंग पूरी होने पर जारी होगी ग्रांट

ई. अजय गौतम ने बताया कि विद्युत बोर्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क जो कि आरडीएसएस योजना के तहत एक कंपनी ने लिए हैं, जिसकी ग्रांट तभी जारी होगी, जब स्मार्ट मीटरिंग कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने आगामी छह माह में स्मार्ट मीटरिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.