Facebook-f Youtube X-twitter

कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला..हिमाचल में 11 जिलों को मिला नया नेतृत्व

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन को पुनर्जीवित करने की दिशा में पार्टी हाईकमान ने बड़ा कदम उठाया है। नवंबर 2024 से भंग चल रही प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार देर रात राज्य के 11 संगठनात्मक जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। हालांकि जिला किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्षों की घोषणा अभी शेष है, जिसे जल्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा इन नियुक्तियों को संगठन सृजन अभियान के तहत मंजूरी दी गई है और ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि लंबे समय से लंबित संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए यह कदम जरूरी था।संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एआईसीसी की ओर से प्रत्येक जिले में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों से व्यापक संवाद किया गया। सभी जिलों से प्राप्त विस्तृत रिपोर्टों के आधार पर पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन चर्चा और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई जिला इकाइयों के गठन से प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी ने जिला स्तर पर सक्रिय, अनुभवी और संगठन में पकड़ रखने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का संकेत दिया है।पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्तियों को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे और सरकार की नीतियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखेंगे।कांग्रेस हाईकमान ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई है। साथ ही उनसे जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया है।

ऊना में देशराज गौतम की नियुक्ति पर खास नजर

ऊना जिले से देशराज गौतम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में ऊना जिले में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की जनसंपर्क क्षमता और अधिक मजबूत होगी।

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

मंडी – चंपा ठाकुर

कांगड़ा – अनुराग शर्मा

हमीरपुर – सुमन भारती शर्मा

लाहौल-स्पीति – दोरजे अंगरुप

कुल्लू – सेस राम आज़ाद

चंबा – सुरजीत कुमार भरमौरी

सिरमौर – आनंद परमार

सोलन – सुभाष चंद वर्माणी

शिमला शहरी – इंदरजीत सिंह

बिलासपुर – अंजना धीमान

ऊना – देशराज गौतम

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.