Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ITC शेयरों में दो दिन में 14% गिरावट, LIC को 11,468 करोड़ रुपये का झटका

नई दिल्ली। दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र भी तेज बिकवाली देखने को मिली। सरकार द्वारा सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई, जिससे कंपनी के शेयर दो दिनों में करीब 14 प्रतिशत तक टूट गए।

इस गिरावट के चलते ITC का बाजार पूंजीकरण लगभग 72,000 करोड़ रुपये घट गया है। इसका सीधा असर बड़े संस्थागत निवेशकों पर पड़ा है, जिसमें सबसे बड़ा नुकसान भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को उठाना पड़ा है।

ITC में हिस्सेदारी के चलते LIC को बड़ा नुकसान

आईटीसी की शेयरहोल्डिंग संरचना पूरी तरह पब्लिक शेयरधारकों के हाथों में है, क्योंकि कंपनी में कोई प्रमोटर नहीं है। LIC ITC की सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसकी कंपनी में 15.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

31 दिसंबर को LIC की इस हिस्सेदारी की बाजार कीमत करीब 80,028 करोड़ रुपये थी, जो शेयरों में आई तेज गिरावट के बाद घटकर लगभग 68,560 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह केवल दो दिनों में LIC को करीब 11,468 करोड़ रुपये का ‘नोशनल’ नुकसान हुआ है।

52 हफ्ते के निचले स्तर तक फिसला शेयर

2 जनवरी को कारोबार के दौरान ITC का शेयर 52-सप्ताह के नए निचले स्तर 345.25 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि, सत्र के अंत में हल्की रिकवरी देखने को मिली और शेयर 350.10 रुपये पर बंद हुआ।

सरकार के टैक्स फैसले के बाद कई ब्रोकरेज हाउसों ने ITC पर अपनी रेटिंग घटा दी है, जिससे निवेशकों की धारणा और कमजोर हुई है।

अन्य सरकारी बीमा कंपनियों पर भी असर

ITC शेयरों में आई गिरावट का असर केवल LIC तक सीमित नहीं रहा। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (GIC) को करीब 1,254 करोड़ रुपये और न्यू इंडिया एश्योरेंस को लगभग 1,018 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर, सरकारी बीमा कंपनियों के पोर्टफोलियो से दो दिनों में करीब 13,740 करोड़ रुपये की वैल्यू घट गई है। हालांकि, यह नुकसान फिलहाल कागजी है, क्योंकि शेयरों की बिक्री नहीं हुई है।

गिरावट की मुख्य वजह क्या है?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ITC के शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी है। कंपनी की आय और मुनाफे का बड़ा हिस्सा सिगरेट कारोबार से आता है, ऐसे में टैक्स बढ़ने से मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है और मांग प्रभावित होने की आशंका है।

इसी चिंता के चलते ITC का शेयर पिछले पांच कारोबारी दिनों में करीब 13 प्रतिशत और बीते छह महीनों में 15 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है।

वैल्यूएशन आकर्षक, लेकिन निवेशक सतर्क

गिरावट के बाद ITC का पी/ई रेशियो घटकर 22.59 पर आ गया है, जो ऐतिहासिक औसत के मुकाबले आकर्षक माना जा रहा है। हालांकि, नीतिगत अनिश्चितता के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

दिलचस्प बात यह रही कि जहां ITC के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई, वहीं इसके सबसे बड़े शेयरधारक LIC के शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और यह 861 रुपये पर बंद हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.