पटियाला | पटियाला के संगरूर रोड इलाके में शुक्रवार रात एक खड़ी टैक्सी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टैक्सी चालक समय रहते वाहन से बाहर था, जिससे उसकी जान सुरक्षित रही।
आग लगते ही आसपास के लोग दौड़ते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी रजिंदर कौशल ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान से बचा जा सका। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया, लेकिन समय पर सतर्कता और प्रशासन की तेज़ प्रतिक्रिया ने बड़ा हादसा टाल दिया। पटियाला पुलिस ने कहा कि पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाएगी।