Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संदेशखाली में पुलिस पहुंचते ही भड़की भीड़, हमला, 6 जवान घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में शनिवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक टीएमसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, संदेशखाली में जमीन कब्जे को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों के बीच पहले झड़प हुई थी। हालात बिगड़ने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी कार्यकर्ता को हिरासत में लेने का प्रयास किया, तभी वहां मौजूद भीड़ ने अचानक पुलिस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव किया, जिससे कई जवान घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी टीएमसी से जुड़े कार्यकर्ता हैं और इनमें से कई जेल में बंद संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी व तृणमूल नेता शाहजहां शेख के करीबी बताए जा रहे हैं।

पुलिस पर हमले के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी संदेशखाली क्षेत्र सुर्खियों में रहा है। करीब दो साल पहले राशन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर भी शाहजहां शेख के समर्थकों ने हमला किया था, जिसमें कई ईडी अधिकारी घायल हो गए थे।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.