Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित बेरोजगारों का चक्का जाम, सर्कुलर रोड पर 4 किमी लंबा जाम

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित बेरोजगारों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे सर्कुलर रोड पर चार किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण शहर में आवागमन ठप हो गया और कई लोग पैदल चलकर अपने दफ्तर और कामकाज पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि ये दृष्टिबाधित बेरोजगार पिछले करीब दो वर्षों से शिमला में धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम किया है। प्रशासन और पुलिस के साथ उनके टकराव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। 3 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर भी उन्होंने एसडीएम शिमला और पुलिस अधिकारियों के साथ टकराव किया था।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में विभिन्न सरकारी विभागों में दृष्टिबाधित कोटे के खाली पड़े पदों को भरना, पेंशन राशि बढ़ाना और मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना शामिल है। उनका आरोप है कि ये पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन पर भर्ती नहीं कर रही।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। वे आरोप लगाते हैं कि जब भी वे चक्का जाम करते हैं, प्रशासन बातचीत के लिए बुलाता है, लेकिन उनकी मांगों पर अमल नहीं होता।प्रदर्शन में शामिल दृष्टिबाधित बेरोजगारों ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समान अवसर और जीवनयापन के लिए आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में ऐसे प्रदर्शन और भी बढ़ सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.