Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईएसआई की साजिश का पर्दाफाश: 15 वर्षीय नाबालिग जासूसी के आरोप में हिरासत में

पठानकोट। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारत के एक नाबालिग को जासूसी के जाल में फंसाने का गंभीर मामला सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से इस साजिश का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया है।

एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हिरासत में लिया गया किशोर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद वह अकेला रहने लगा। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई के संपर्क में आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी नामों और नकली प्रोफाइल के माध्यम से उसे धीरे-धीरे विश्वास में लिया गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इसके बाद किशोर से संवेदनशील जानकारियां जुटाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आईएसआई अब कम उम्र के बच्चों और किशोरों को आसान लक्ष्य बना रही है, ताकि लालच और पैसों के जरिए उनसे सूचनाएं हासिल की जा सकें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिग होने के कारण उससे पूछताछ बेहद संवेदनशील और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि किशोर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बन रहा है। उससे छोटे-मोटे काम करवाए गए और धीरे-धीरे उसे गलत दिशा में धकेला गया।

इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और कड़ी कर दी है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर दुश्मन देश युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.