Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जल प्रदूषण नियंत्रण कानून 2024 पर सरकार ने बनाई समीक्षा समिति

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में ‘जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण संशोधन अधिनियम, 2024’ को लागू करने और इसके प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी करेंगे।

समिति का उद्देश्य अधिनियम के सभी प्रावधानों का व्यापक अध्ययन करना, लागू करने में आने वाली चुनौतियों की पहचान करना और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सिफारिशें राज्य सरकार को प्रस्तुत करना है।

सूत्रों के अनुसार, समिति में पर्यावरण विभाग, वन एवं वन्यजीव विभाग, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी संपदा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग भी समिति में प्रतिनिधित्व करेंगे।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अभियंता भूपेंद्र रिणवा को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति सभी विभागों से प्राप्त डेटा और जानकारी का विश्लेषण करेगी और जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

सरकार का मानना है कि इस समिति के गठन से राज्य में जल प्रदूषण पर काबू पाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में तेजी आएगी, जिससे हरियाणा की जल सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार संभव होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.