Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किया हमला, कहा– अमेरिका के दबाव में किसानों और राष्ट्रहित से समझौता अस्वीकार्य

Shimla, Sanju:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने अमेरिका की बदली हुई विदेश और व्यापार नीति, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों तथा उनके भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के बाद वैश्विक मंच पर टैरिफ और दबाव की राजनीति तेज हुई है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था, किसानों और देश की संप्रभुता पर पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार खामोश बनी हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौर ने कहा कि एक ओर राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताते हैं, वहीं दूसरी ओर रूस से कच्चे तेल के आयात और भारत की स्वतंत्र नीतियों पर सार्वजनिक रूप से असंतोष भी जताते हैं। भारत–पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में ट्रंप द्वारा युद्धविराम कराने का दावा करना और पाकिस्तान के सैन्य जनरल को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करना भारतीय जनता की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई स्पष्ट और सशक्त प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई।कांग्रेस प्रवक्ता ने 1971 के ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिकी दबाव को ठुकराते हुए राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा था, जिसके परिणामस्वरूप देश को निर्णायक विजय मिली। उन्होंने कहा कि आज भी भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जिसकी आबादी दुनिया में सबसे अधिक है और जो एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है। ऐसे में किसी भी विदेशी दबाव के आगे झुकना देशहित के खिलाफ होगा।

हिमाचल की बागवानी पर खतरे की आशंका

राठौर ने चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा “ज़ीरो टैरिफ” जैसे प्रस्तावों और दबावों का सबसे अधिक नुकसान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के सेब उत्पादकों को हो सकता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रेड डिलीशियस जैसे सेबों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। यदि भारतीय बाजार को बिना सुरक्षा के खोल दिया गया, तो पहाड़ी राज्यों के छोटे और सीमांत बागवान वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल प्रदेश की बागवानी अर्थव्यवस्था 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की है और इसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में दांव पर नहीं लगाया जा सकता।

न्यूज़ीलैंड समझौते पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने न्यूज़ीलैंड के साथ हुए व्यापार समझौते का हवाला देते हुए कहा कि आयात शुल्क में 25 प्रतिशत तक की कटौती से स्थानीय किसानों में भारी निराशा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपे और प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखे, लेकिन केंद्र सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई।उन्होंने कहा कि केवल एक औपचारिक जवाब मिला,जबकि अधिकांश मामलों में दिल्ली स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

राठौर ने यह भी आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे पड़ोसी देशों के साथ संबंध कमजोर हुए हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर भारत की प्रभावी कूटनीतिक भूमिका नजर नहीं आती। देश के भीतर बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक तनाव से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के पक्ष में है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पहल का उद्देश्य देश को जोड़ना है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते से पहले पहाड़ी राज्यों के किसानों और बागवानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और विदेशी दबाव के बजाय राष्ट्रहित में दृढ़ और साहसिक फैसले लिए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.