Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गंगासागर मेले से पहले तीर्थयात्रियों की छावनियों में भीषण आग

कोलकाता। गंगासागर स्थित कपिल मुनि मंदिर के समीप तीर्थयात्रियों के लिए बनाई गई अस्थायी छावनियों में शुक्रवार, 9 जनवरी की तड़के भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब पांच बजे भड़की, जिसने देखते ही देखते कई छावनियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने एक छावनी से धुआं और लपटें उठती देखीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आग शॉर्ट सर्किट या ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव के कारण लगी हो सकती है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

आग लगने की सूचना मिलते ही सागर ब्लॉक विकास अधिकारी कन्हैया कुमार राव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में यहां सागर मेला आयोजित होने वाला है, जिसमें मकर संक्रांति के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगासागर पहुंचते हैं।

प्रशासन के सामने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी गंगासागर मेले के दौरान आग की घटना सामने आई थी। ऐसे में इस बार मेला शुरू होने से पहले आग से बचाव और सुरक्षा इंतजामों को और सख्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.