Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

60 साल का रिकॉर्ड टूटा: गुरुग्राम में पारा शून्य के करीब, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम। गुरुग्राम में कड़ाके की सर्दी ने पिछले 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जमाव बिंदु के बेहद करीब है। इतनी भीषण ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ और सुबह के समय खुले स्थानों में खड़ी गाड़ियों के शीशों पर बर्फ की परत जम गई, वहीं ग्रामीण इलाकों में खेतों में पाला दिखाई दिया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 5 दिसंबर 1966 को गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हाल के वर्षों में भी सर्दी तीखी रही, लेकिन तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया। जनवरी 2023 में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री और जनवरी 2024 में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और देर शाम सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से दोपहर में कुछ राहत जरूर मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं तथा साफ आसमान के कारण तापमान में तेज गिरावट आई है। अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिला। खेतों में पड़े पाले से आलू, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिंचाई करने, धुआं करने और फसलों को ढकने जैसे एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है।

चिकित्सकों ने भी लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शीतलहर का असर फिलहाल जारी रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.