Facebook-f Youtube X-twitter

BMC चुनावों में जीत के बाद शिमला में भाजपा का जश्न, बोले—मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा बरकरार

BMC चुनावों में जीत के बाद शिमला में भाजपा का जश्न, बोले—मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा बरकरार

Shimla, Sanju-:BMC चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सिटीओ चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।

राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा महायुति ने BMC चुनाव जीतकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत और स्थिर शासन मिल रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता का विश्वास खो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनविरोधी हैं, इसी कारण पार्टी हर चुनाव में पिछड़ती जा रही है। बिंदल ने यह भी कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.इस दौरान राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिवालय रणभूमि बना हुआ है, जहां मंत्री आपसी बयानबाज़ी में उलझे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

राजीव बिंदल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा, महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है और प्रदेश की सड़कों की हालत बदहाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों का दोष दूसरों पर मढ़ रही है और यहां तक कि न्यायालय के फैसलों पर भी टिप्पणी की जा रही है। बिंदल ने प्रदेश सरकार को “नॉन-परफॉर्मिंग गवर्नमेंट” करार दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.