Facebook-f Youtube X-twitter

19 जनवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार,शिमला–मनाली में अभी इंतजार

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 19 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जबकि शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और किन्नौर जैसे जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि शिमला और मनाली में पर्यटकों को बर्फबारी के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में शीत लहर का प्रभाव देखा गया है, जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के निचले इलाकों में कोल्ड वेव से राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 19 जनवरी तक प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। बर्फबारी के बाद ऊपरी इलाकों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर निचले जिलों में जहां शीत लहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

संदीप कुमार शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, IMD शिमला

“प्रदेश में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में शीत लहर बनी रह सकती है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.