Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल से पहले जींद में रेलवे टीम का दौरा

जींद। हाइड्रोजन ट्रेन के प्रस्तावित ट्रायल से पहले तकनीकी तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम जींद पहुंची। दिल्ली से आए रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर (पीसीएमई) डिंपी गर्ग के नेतृत्व में अधिकारियों ने हाइड्रोजन प्लांट का गहन निरीक्षण किया और वहां मौजूद तकनीकी खामियों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारी करीब ढाई घंटे तक प्लांट परिसर में रहे और कर्मचारियों से विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पीसीएमई डिंपी गर्ग ने आरओ सिस्टम की कार्यप्रणाली को विशेष रूप से जांचा। उन्होंने कर्मचारियों से शुद्धिकरण प्रक्रिया, पानी की गुणवत्ता और सिस्टम की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर सवाल पूछे। अधिकारियों को बताया गया कि आरओ सिस्टम से निकलने वाले शुद्ध पानी और वेस्ट पानी के लिए अलग-अलग टैंक बनाए गए हैं, ताकि दोनों को अलग-अलग तरीके से उपयोग और नियंत्रित किया जा सके।

पीसीएमई ने निर्देश दिए कि शुद्ध पानी के टैंक को हरे रंग से पेंट किया जाए, जिससे उसकी स्पष्ट पहचान बनी रहे और किसी भी तरह की तकनीकी भ्रम की स्थिति न हो। इसके साथ ही उन्होंने आरओ पानी के टीडीएस (टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स) की प्रतिदिन निगरानी के लिए चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीडीएस की रोजाना जांच से पानी की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सकेगी, जो हाइड्रोजन उत्पादन और ट्रेन संचालन के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्लांट में पानी के टीडीएस की जांच के लिए दो से तीन मीटर अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए, ताकि किसी भी स्तर पर तकनीकी कमी न रहे। रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों को समय-समय पर रिपोर्ट अपडेट करने और मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सीनियर डीसीएम नवीन कुमार झा ने बताया कि कालका-शिमला सेक्शन पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाने को लेकर पहले ही सर्वे किया जा चुका है। फिलहाल यह परियोजना किस चरण में है, इसकी समीक्षा की जा रही है और जल्द ही आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। रेलवे का लक्ष्य है कि सभी तकनीकी मानकों को पूरा करने के बाद ही हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.