50 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा:अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - 50 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा:अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

Ambala,18 January-:अंबाला कैंट के सर्राफा बाजार में 18 दिसंबर को हुई करीब 50 लाख रुपये की सोना-चांदी की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो अंबाला में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते थे और भीख मांगने व छोटा-मोटा सामान बेचने की आड़ में बाजारों की रेकी किया करते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सुनार की दुकान की दीवार तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और यूपी पुलिस की एसओजी टीम के सहयोग से गिरोह तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 किलो चांदी बरामद कर ली है, जबकि बाकी चोरी किए गए सोना-चांदी और अन्य सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पुलिस टीम सभी आरोपियों को सर्राफा बाजार में उस स्थान पर लेकर पहुंची, जहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था और पैदल निशानदेही कराई गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है और लंबे समय से पुलिस की नजर में था। अंबाला पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी चोरी का खुलासा संभव हो पाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *