Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रायपुर रानी में अवैध खनन पर पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व टिप्पर जब्त

Panchkula, 23 November-:जिले में अवैध माइनिंग पर लगाम लगाने के लिए पंचकूला पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देशों के बाद सभी माइनिंग जोन पर चौकसी और भी बढ़ा दी गई है। हाल ही में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा था कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हीं निर्देशों के बाद जिले में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम-2 ने रायपुर रानी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर हितेन्द्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि गांव शाहजाहपुर के पास जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी व खनिज सामग्री की अवैध खुदाई की जा रही है और टिप्परों के माध्यम से उन्हें बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अवैध खनन गतिविधि को रंगे हाथों पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और एक टिप्पर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद तुरंत रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह और डायल-112 की टीम को बुलाकर मशीनरी को थाने में खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने माइनिंग विभाग को भी सूचना भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और भू-संरचना को भी गंभीर हानि पहुंचती है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलते ही तुरंत छापेमारी की जाएगी।पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी गतिविधि होते देखी जाए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन को जड़ से खत्म करने के लिए संयुक्त टीमें दिन-रात निगरानी कर रही हैं और आने वाले दिनों में अभियान और भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.