Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर तैयारियां तेज़, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Palwal, 23 November-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पलवल जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की। बैठक में पलवल, होडल और हथीन मंडलों के अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी दिनों में कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर रणनीति तैयार की गई। गौरव गौतम ने कहा कि यह रैली हरियाणा में भाजपा की मजबूत होती जन समर्थन लहर का संकेत देगी। उन्होंने बताया कि पलवल जिले से लगभग तीन से चार हजार कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के माध्यम से रैली में शामिल होने जाएंगे।खेल राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक में श्रमिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके हितों की रक्षा के लिए नए श्रम कानून लागू किए गए हैं, जिनका सीधा लाभ देश के करोड़ों श्रमिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश के विकास को नए आयाम दिए हैं, और यही कारण है कि पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।

इस दौरान गौरव गौतम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज दिशाहीन हो चुकी है और उसके पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट चोरी जैसे भ्रामक आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दों पर जनता का समर्थन प्राप्त कर रही है।गौतम ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास कार्यों पर विश्वास जताती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया और कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।बैठक में रैली की तैयारियों, परिवहन व्यवस्था और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.