Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में बड़ी कामयाबी: स्नैचिंग गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Gurugram, 23 November-:गुरुग्राम में 17 नवंबर 2025 को सेक्टर-45 में हुई चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाश—सुमित और संजू—को अपराध शाखा सेक्टर-10 ने 21 नवंबर को गिरफ्तार किया। जांच से पता चला कि दिल्ली–गुरुग्राम क्षेत्र में सक्रिय ये दोनों आरोपी पहले भी हत्या-प्रयास, लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में नामजद हैं।संजू पर 11 और सुमित पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी से स्नैचिंग की घटनाओं में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

कुख्यात शूटर मनीष उर्फ गोगा भी पकड़ा गया—20 संगीन मामले दर्ज

उद्योग विहार क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात अपराधी मनीष उर्फ गोगा (28 वर्ष) को भी पुलिस ने 21 नवंबर को द्वारका एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया। हाल ही में ओल्ड दिल्ली रोड पर गोली चलाकर धमकाने और मारपीट के मामले में वह वांछित था। गोगा पर हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती, अपहरण, गैंग गतिविधि, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे 20 गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को उद्योग विहार क्षेत्र में सक्रिय अपराधी नेटवर्क पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

अभियान की सफलता: अपराध तंत्र पर लगातार दबाव

अब तक की 4566 गिरफ्तारियाँ साफ संकेत देती हैं कि हरियाणा पुलिस अपराध पर कड़ा प्रहार कर रही है। गुरुग्राम में स्नैचर गैंग और कुख्यात शूटर की गिरफ्तारी से स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की पकड़ और मजबूत हुई है। ऑपरेशन ट्रैकडाउन आने वाले दिनों में प्रदेश को और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.