Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी, 22 से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

पंजाब । पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार गिरते तापमान और घनी धुंध के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जनवरी तक धुंध छाए रहने की संभावना जताई है, जबकि 22 और 23 जनवरी को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तक धुंध के कारण सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।

हाल के दिनों में घनी धुंध के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ है। बीते दिनों धुंध के चलते राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान विमान की लैंडिंग में दिक्कत आने पर कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। इसके अलावा, धुंध की वजह से राज्य में कई सड़क हादसे भी सामने आ चुके हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। यदि राज्य में हल्की बारिश होती है तो ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। हालांकि बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कुछ हद तक सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलहाल शीत लहर के चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनने, सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.