Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में रोजगार संकट गहराया, फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल उजागर

अमृतसर । पंजाब में रोजगार के अवसर सीमित होने के चलते युवाओं में विदेश जाने की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के दावे ज़मीनी हकीकत से दूर नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि पंजाब का बड़ा हिस्सा अब देश में भविष्य तलाशने के बजाय विदेश जाकर कमाई करने के सपने देख रहा है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया पारंपरिक पसंद बने हुए हैं, जबकि अब युवा यूरोपीय देशों में जाने के लिए भी खतरनाक और गैर-कानूनी रास्ते अपनाने से नहीं हिचकिचा रहे।

इस बढ़ती प्रवृत्ति का सबसे ज्यादा फायदा फर्जी ट्रैवल एजेंट उठा रहे हैं। पूरे पंजाब में नकली इमिग्रेशन एजेंटों का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो युवाओं की मजबूरी और बेरोजगारी का फायदा उठाकर उन्हें ठग रहा है। ये एजेंट विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं और बाद में पीड़ितों को पुलिस थानों व अदालतों के चक्कर काटने के लिए मजबूर कर देते हैं। इस इमिग्रेशन फ्रॉड ने राज्य की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

बताया जाता है कि कई परिवार अपने बच्चों को विदेश में सेटल करने की चाह में जीवन भर की जमा-पूंजी गंवा चुके हैं। माता-पिता की मजबूरी को भांपकर फर्जी एजेंट भावनात्मक दबाव बनाते हैं और बड़े-बड़े सपने दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, नकली एजेंट आमतौर पर 1.5 से 2 लाख रुपये तक की ठगी करते हैं, जबकि कई मामलों में यह रकम कहीं ज्यादा होती है।

गैर-कानूनी तरीकों से विदेश जाने वाले युवाओं की स्थिति और भी चिंताजनक है। ‘डंकी रूट’ के जरिए विदेश पहुंचे कई युवक या तो वहां अंडरग्राउंड रहने को मजबूर हैं या फिर विदेशी पुलिस की गिरफ्त में आकर जेलों और डिटेंशन कैंपों में पहुंच चुके हैं। कुछ मामलों में युवाओं की जान तक चली गई है। गांवों में हालात ऐसे हैं कि विदेश जाने के जुनून में युवा अपनी जमीनें तक बेच रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, फर्जी ट्रैवल एजेंटों के शिकार करीब 70 प्रतिशत अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा होते हैं। हालांकि अब पढ़े-लिखे युवक भी सिस्टम से निराश होकर इनके जाल में फंसते जा रहे हैं। यह पूरा नेटवर्क चेन सिस्टम पर काम करता है, जिसमें एजेंट होटल, कॉलेज और प्रशिक्षण केंद्रों के आसपास सक्रिय रहते हैं और फोन कॉल के जरिए वीजा दिलाने का लालच देते हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के उस चुनावी दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें कहा गया था कि राज्य में इतने रोजगार पैदा होंगे कि युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हकीकत यह है कि आज भी कई सरकारी विभागों में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, लेकिन उन्हें भरने की प्रक्रिया धीमी है। रोजगार की कमी और फर्जी एजेंटों का बढ़ता जाल सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.